Let’s travel together.

किसान जन आंदोलन यात्रा  बेगमगंज से हुई प्रारंभ,प्रथम चरण में पहुंची 11 गांव 

0 161

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

किसान कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल किसान जन आंदोलन यात्रा आज  नया बस स्टैंड से सैकड़ों कांग्रेस नेताओं एवं किसानों के साथ जनआंदोलन परिवर्तित यात्रा का प्रथम चरण प्रारंभ हुआ जो ग्राम हफसीलि , वीरपुर , कीरतपुर , बढ़गवां , तिनसाई , मरखण्डी , मोदकपुर , घोघरी , कुंडा , सुनेटी एवं टेकापार 11 गांवों तक  पहुंची।

किसान जनआंदोलन में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर , मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर , यात्रा प्रभारी विजय पहलवान, चंद्रेश जैन , किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीरज यादव , ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ शर्मा,  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , जाहर सिंह लोधी , ऊदल सिंह संजय राय , प्रकाश पटेल इत्यादि सहित अनेकों वरिष्ठ कांग्रेसजन   शामिल  जो सरकार से किसानों की गेंहू और धान की फसल एमएसपी 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन 6 प्रति क्विंटल, मक्का समर्थन मूल्य पर खरीदी, प्याज आलू टमाटर का न्यूनतम मूल्य, नकली खाद बीज खरीदी पर कठोर कानून, खाद उपलब्ध हो, भूमि अधिग्रहण कानून में 4 गुना मुआवजा दिया जाए और बिजली विभाग द्वारा किसानों पर झूठे प्रकरण न बनाएं जाने आदि विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन के साथ उपरोक्त मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बेगमगंज सहित यात्रा के विराम स्थानों पर सभी गांवों में विधायक देवेंद्र पटेल ,  किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह , राजेंद्र सिंह तोमर , संदीप विश्वकर्मा , सौरभ शर्मा सहित विभिन्न वक्ताओं ने किसानों को मिल रही नकली खाद बेचने वालों के विरुद्ध कठोर कानून बनाकर दंडित करने  एवं असली खाद -बीज की समस्या , गेंहू , चना ,  धान , सोयाबीन ,मक्का , मूंग खरीदी एवं  सरसों, आलू , प्याज , लहसुन , उपज का एमएसपी पर उचित दाम पर खरीदी करने , भूमि अधिग्रहण में 4 गुना मुआवजा देने ,  किसानों एवं नागरिकों पर बिजली विभाग द्वारा  झूठे प्रकरण नहीं बनाने , बेतहाशा बढ़ती मंहगाई , बेरोजगारी ओर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था सहित अन्य गंभीर मुद्दों पर संबोधन देते हुए जनआंदोलन प्रारंभ किए जाने की बात करते हुए मांगे स्वीकृत नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।

इस अवसर पर प्रायः सभी गांवों के अनेकों किसानों ने भी मंच से भावांतर में बेची गई , अपनी फसल का भुगतान कई- कई दिन तक नहीं होने ओर अभी भी अटका होने एवं बिचौलियों द्वारा उनकी उपज को घटिया बताकर धान , सोयाबीन , मक्का एवं अन्य जिंसों को बहुत कम दाम में खरीदने एवं नकली खाद व बीज देने तथा समय पर खाद- बीज उपलब्ध नहीं करने जैसी समस्याओं को उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811