Let’s travel together.

सिविल अस्पताल गैरतगंज में रक्तदान शिविर संपन्न: उत्साह के साथ हुआ 16 यूनिट रक्त संग्रह

0 214

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय सिविल अस्पताल मुख्यालय पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 16 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
​ शिविर में सामाजिक सरोकार की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली, जब नगर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश गौर अपनी पत्नी प्रियंका गौर के साथ रक्तदान करने पहुंचे। इस दंपत्ति ने एक साथ रक्तदान कर समाज को मानवता की सेवा का संदेश दिया। उनके साथ ही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं एडवोकेट संजीव राय, राजदीप जैन, सुनील सोनी, विक्की जैन, आदेश चंद्रवंशी, सचिन जैन, कमलेश बंसल, सिविल यज़5 लेब स्टाफ़ से विपुल तिरके सहित नगर के अन्य उत्साही दानदाताओं ने भी आगे आकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से​डॉ. संदीप यादव बीएमओ, ​संजीव तिग्गा बीपीएम, लेब टेक्नीशियन ​ज्ञानप्रकाश बरैया सहित यूनिट टीम रायसेन आये सतीश जी लेब टेक्नीशियन, कमल त्यागी सहित अस्पताल स्टाफ और अन्य गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भूमिका रही। बीएमओ डॉ. यादव ने बताया कि एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक होगा। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811