Let’s travel together.

दो पक्षों में मारपीट, 6 से 7 लोग घायल ,पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी की तलाश जारी,किया फ्लैगमार्च

0 2,316

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रविवार को क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चौकी पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले अंबाडी में क्रिकेट के दौरान सत्ती गांव और अंबाडी गांव के बच्चों में लड़ाई हो गई थी बाद में मामला आपसी समझौता के साथ सुलझा लिया गया था
रविवार को अंबाडी गांव के कुछ लड़के क्रिकेट खेलने गए थे इसी दौरान सत्ती गांव पर लड़कों को रोक कर तलवार, फरसा, और डंडों से मारपीट की गई। मारपीट में विशेष शाक्य, हर्ष साहू,महेंद्र,साहू,राहुल मीणा,अभिषेक मीणा,रवि लोधी, मयंक साहू, मोनू साहू आदि लोग घायल हो गए। घायलों का सांची सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है।
घटनास्थल पर रायसेन एसडीएम एसडीओपी ,थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर फ्लैग मार्च निकाला।
इसी दौरान बजरंग दल से बलवीर यादव जिला गौ रक्षक प्रमुख सहित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आसपास गांव के ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर कहा है। कि घटना से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हुई है, इसलिए दोषियों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। जिन लोगों ने मारपीट की है। उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।वही एक आवेदन और दिया गया है। जिसमें सत्ती गांव में अवैध रूप से कब्जा कर ईट, मकान बनाना और जमीन की जा रही है उन सबको बेदखल किया जाए।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

इनका कहना हे 

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की है जिनमें कई लोग घायल हुए हैं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गांव में फ्लैग मार्च भी निकला गया। आरोपी शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।
मनीष शर्मा एसडीएम

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811