मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज उपखंड के नरखेडा मंडल के बेरखेड़ी चोराहा राम-जानकी मंदिर प्रांगण में सकल हिंदू समरसता सम्मेलन आज यानि सोमवार होगा। जिसमें मंडल नरखेडा के आने वाले ग्राम नरखेडा, सरार, बेरखेड़ी, पिपरिया,पुरा,खोहा,दहीडा,कोरीखेडा,छोला, मुडियाखेडा रोशनपुरा,टिगरा,भेरौपुरा गांव में निवासी सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। सम्मेलन स्थल पर भोजन प्रसादी भी रहेगा। सोमवार के सकल हिंदू समरसता सम्मेलन में महेंद्र प्रजापति का बौद्धिक रहेगा। सम्मेलन का समय सोमवार दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक रहेगा।
दीवानगंज उपखंड में मंडलश जो सकल हिंदू समरसता सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। दीवानगंज मंडल के अंतर्गत डोलाघाट हनुमान मंदिर पर 16 जनवरी को ओर नीनोद मंडल के अंतर्गत आने वाला ग्राम जमुनिया में दिनांक 20 जनवरी को अलग-अलग मंडलश
सम्मेलन आयोजित होना है। इसमें दीवानगंज उपखंड के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों के सकल हिंदू समाज के लोगों की सहभागिता रहने वाली है।