Let’s travel together.

अवैध रूप से शराब ले जा रहा युवक शराब समेत गिरफ्तार आबकारी के तहत किया मामला दर्ज

0 73

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 19 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गीदगढ़ गांव के रोड पर एक व्यक्ति थैले में अवैध शराब बेचने ले जा रहा है। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने प्रधान आरक्षक दिलीप यादव और आरक्षक संदीप रघुवंशी को मौके पर भेजा। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा तभी पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर उसके झोले की तलाशी ली तो उसमें 19 क्वार्टर लाल शराब जिनकी कीमत लगभग 2200 रुपये पाई गई। पुलिस ने शराब ज़ब्त कर आरोपी अजय बंजारा पिता बहादुर सिंह बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी बालमपुर थाना सूखीसेवनिया जिला भोपाल को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811