Let’s travel together.

श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने के कारण ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

0 126

100 साल से बिना टीन सेट के ही अंतिम होता हे अंतिम संस्कार

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

ग्राम पंचायत ग़ीदगढ़ के गांव भंवर खेड़ी के श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह श्मशान घाट करीब 100 साल से अधिक पुराना है, लेकिन अब तक यहां टीन शेड या पक्के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
बारिश हो या तेज धूप, हर मौसम में ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे ही अंतिम संस्कार करना मजबूरी बना हुआ है। बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार के दौरान आग जलाने में भी दिक्कतें आती हैं, वहीं गर्मी और सर्दी में परिजनों व ग्रामीणों को खड़े रहना कठिन हो जाता है।
देवीराम, करण सिंह ,गुड्डा आदि
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और पंचायत को आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट पर शीघ्र टीन शेड और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अंतिम संस्कार के समय कम से कम सम्मानजनक व्यवस्था मिल सके।

शमशान घाट पर निजी भूमि आ जाने के कारण टीन सेट नहीं हो सका है हालांकि पक्का चबूतरा बना दिया गया है। जिसकी निजी भूमि आई है उसने आगे कार्य करने से मना कर दिया है।
लीला किशन अहिरवार सरपंच गीदगढ़
जब से हमारा जन्म हुआ है तब से आज तक इसी जगह पर अंतिम संस्कार होता आया है इससे पहले हमारे पूर्वज भी यही पर अंतिम संस्कार करते थे। अब कैसे निजी भूमि आ गई है।
चरण सिंह अहिरवार जनपद सदस्य प्रतिनिधि

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811