मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रेलवे स्टेशन दीवानगंज में स्थित सेमरा मदरसा जामिया अरबिया मदरसतुल अबरार में सालाना जलसाए आम आयोजित हुआ। जिसमें दूर-दराज से आए उलमा ने फरमाया कि आज तरक्की के लिए दीन की तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को नबी के बताए रास्ते पर जिंदगी गुजारने की नसीहत दी। इस दौरान 3 कुरआन हिफ्ज करने वाले बच्चों को दस्तार बंधी की गई।
जलसे की शुरुआत कुरान की तिलावत कर हुई। दस्तारबंदी के साथ ही मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने हम्द नात तकरीर पेश की। इसके पश्चात जलसा में शामिल हुए उलमाओं की तकरीर हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि हिफ्जे कुरान की दौलत दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है।कुरान के पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनों खुशनसीब हैं। कुरान एक ऐसी किताब है जो पूरी दुनिया के लिए हिदायत है। इस दौरान क्षेत्र भर के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे। सालाना जलसे में दूर-दूर से आए उलेमा कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि इंसान को पांच वक्त की नमाज जरुर पढ़नी चाहिए। वहीं मौलाना ने कहा कि आज का मुसलमान भाई इधर-उधर कामयाबी ढूंढ रहे हैं, जबकि कामयाबी अल्लाह ने अपने रसूल के बताए रास्ते में रखी है।
मौलाना साहब ने कुरान शरीफ का अहमियत बताते हुए कहा कि कुरान को लोगों की हिदायत के लिए उतारा गया है। आखिर में अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमनों अमान के लिए दुआ कराई।