मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
कृषि एव ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्क रेखा पर कुंभकार प्रजापति समाज के लोगों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया।
कुंभकार प्रजापति समाज समिति महासंघ मध्य प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम कुंभकार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रजापति समाज की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज मेहनतकश, कर्मठ और आत्मनिर्भर समाज है, जिसने देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं के माध्यम से लगातार काम कर रही है, और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से ही देश मजबूत बनेगा। कार्यक्रम में उन्होंने समाज की एकता, संस्कार और परिश्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ,जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला मंत्री संतोष शर्मा, प्रजापति कुंभकार के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राधेश्याम कुंभकार,गंगाराम चौकसे, दातार सिंह, रितेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।