Let’s travel together.

रीवा-इंदौर विमान सेवा का शुभारंभ 22 दिसम्बर को

0 70

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में होगा शुभारंभ

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में रीवा एयरपोर्ट में 22 दिसम्बर को रीवा-इंदौर विमान सेवा का शुभारंभ होगा। रीवा से इंदौर हवाई सेवा विन्ध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देगा तथा विकास, व्यापार और पर्यटन के अवसरों को सशक्त बनाएगा। इससे विन्ध्य क्षेत्र के इंदौर में निवासरत हजारों नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और इंदौर विमानतल से मुंबई, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, बैंगलोर आदि शहरों के साथ ही विदेशों के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस हवाई सेवा से विन्ध्य क्षेत्र के सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज आदि क्षेत्रों के नागरिकों को व्यापार, व्यवसाय के साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा में सुविधा भी मिलेगी। रीवा से इंदौर के लिये एटीआर 72 विमान उड़ान भरेगा। इंडिगो एयरलाइंस की इस नियमित सेवा में वायुयान सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर बाद 1.15 बजे रीवा आयेगा तदुपरांत 1.35 बजे रीवा से इंदौर रवाना होगा।

इंडिगो एयरलाइंस के विमान से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय अपने 40 से अधिक सदस्यीय दल के साथ इंदौर से रीवा आयेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल स्वयं इस विमान से 70 से अधिक यात्रियों के साथ इंदौर रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811