सी के पारे
उज्जैन के सांवरा खेड़ी में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की बारात 21 अन्य दूल्हो के साथ सामूहिक विवाह स्थल पर पहुंची। शादी के रस्मे में उज्जैन के सांवरा खेड़ी में हुई। वरमाला के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़ें ।
सामूहिक सम्मेलन में शामिल हुए बाबा रामदेव,पंडित धीरेंद्र शास्त्री, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,राजपाल मंगू भाई पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट और दूल्हे अभिमन्यु के बचपन के दोस्त हर्ष ठाकुर भी शादी में शामिल हुऐ।
अखाड़ा परिषद ने सभी जोड़ों को सवा लाख रुपये और पतंजलि पीठ की ओर से बाबा रामदेव ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

सीएम के बेटे ने कहा सामूहिक सम्मेलन में शादी कर रहे हैं,इसकी डबल खुशी है। इतना भव्य कार्यक्रम में काफी अच्छा लगा। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आगे का जीवन सुखी रहे।शादी में उपस्थित सभी अतिथि गणो ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव एवं उनके बेटे अभिमन्यु को शादी की बहुत-बहुत बधाई दी।