Let’s travel together.

संविधान सभी कानूनों की जननी है- सचिव श्रीमती चतुर्वेदी

0 70

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में एवं रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता 26 नवम्‍बर बुधवार को विधि महाविद्यालय शिवपुरी में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम श्रीमती चतुर्वेदी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण के साथ सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। तत्पश्चात संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्रओं को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।
सचिव श्रीमती चतुर्वेदी ने बताया गया कि किसी का अधिकार किसी का कर्तव्य होता है यदि इसमें से एक भी डिस्टर्व होता है तो इसका असर दोनों पर पड़ता है। अनुच्छेद 19 हमें वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। लेकिन धारा 66ए आजादी को बाधित करता है इसलिए मान. सर्वोच्च न्यायालय ने धारा 66 ए आईटी एक्ट को असंवैधानिक घोषित किया जाकर संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला एवं स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर भारतीय संविधान के गठन तक की वीडियो डाक्यूमेंट्री स्क्रीन पर चलाकर दिखायी गयी। इसके साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाटक के माध्यम से मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य प्रोफेसर सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811