Let’s travel together.

शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थल भदैयाकुंड पर हुआ श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

0 85

– पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने का संदेश दिया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में स्थित ऐतिहासिक एवं रमणीय पर्यटन स्थल भदैयाकुंड पर शनिवार की सुबह स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका शिवपुरी की टीम, सीआरपीएफ जवान तथा स्थानीय नागरिक, गणेशा ब्लेस्ड स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने का संदेश देना रहा।
सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए परिसर में सफाई की तथा प्लास्टिक अपशिष्ट और कचरे को हटाने का कार्य किया। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने भी सक्रिय रूप से श्रमदान में भाग लेकर उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्थानों तथा पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान को निरंतर चलाने का संकल्प लिया और सभी से अपने आसपास सफाई बनाए रखने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811