Let’s travel together.

शिवपुरी:पार्षदों के चयन को लेकर भाजपा नेताओं में चला मंथन,कल तक चयन सूची सामने आने की अटकलें

0 155

– भाजपा ​शिवपुरी की चयन समिति की बैठक हुई आयोजित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले की नगर पालिका और नगर परिषदों के पार्षदों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेताओं में बुधवार को मंथन का दौर चला इस दौर में भाजपा कोर समिति यानी कि चयन समिति के सदस्य गण पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर आपसी मंत्रणा की। इस मंत्रणा में पार्टी के वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के पार्षदों की चयन सूची शनिवार तक आने की संभावना है।

 

नगर पालिका, नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा में कई दावेदार अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इन्हीं दावेदारों की दावेदारी परखने के लिए बीते रोज भाजपा के पदाधिकारियों द्धारा सर्वे किया गया व अपनी रिपोर्ट एक बंद लिफाफे में चयन समिति के सदस्यों को सौंपी। बुधवार को चयन समिति की बैठक हुई जिसमें वार्ड में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे उम्मीदवारों के बारे में विचार—विमर्श किया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि यह बैठक टूरिस्ट विलेज में आयोजित की गई।

बैठक में कोर कमेटी के सदस्य जीतू जिराती जी संभाग प्रभारी, रणवीरसिंह रावत प्रदेश महामंत्री, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महेंद्रसिंह सिसौदिया प्रभारी मंत्री शिवपुरी, केपी यादव सांसद, मंत्री सुरेश राठखेड़ा, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, जसमंत जाटव अध्यक्ष पशुधन एवं कुकुट विकास निगम, नरेंद्र बिरथरे उपाध्यक्ष कौशल विकास निगम म.प्र. शासन, रमेश प्रसाद खटीक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, प्रहलाद भारती उपाध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम, सुशील रघुवंशी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सुरेंद्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महेंद्रसिंह यादव पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महामंत्री सेानू बिरथरे, गगन खटीक, पृथ्वीराज जादौन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811