शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत बाल दिवस पर शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगा कानूनी जागरूकता शिविर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया।
जागरूकता शिविर में द्वितीय जिला न्यायाधीश सचिन द्विवेदी द्वारा छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहाकि शिक्षा ज्ञान के साथ सवाल भी पैदा करती है। तर्क-वितर्क के साथ विषयवस्तु का सार निकलकर आता है। सभी स्टूडेंट्स को सामान्य कानून की जानकारी रखना चाहिए , विशेषतौर पर मोटरव्हिकल एक्ट एवं साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी होना बेहद जरूरी है। शिक्षा अज्ञानता को दूर करती है और आलोचनात्मक सोच विकसित करती है , यह उज्जवल भविष्य की कुंजी है।
विधिक शिविर में उपस्थित बच्चों को न्यायाधीश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि आध्यात्मिक किताबें और नैतिक मूल्य सिखाने वाली कहानी पढ़ने से भी बच्चों का चरित्र निर्माण बेहतर होता है। जिससे उसका व्यक्तित्व निखरेगा और वह एक बेहतर इंसान बन पाएंगे। बच्चों में एकाग्रता के लिए उन्हें शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें स्क्रीन टाइम कम, करें स्वस्थ और पौष्टिक आहार लें उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे