सांसद खेल महोत्सव: गढ़ी में खेल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों संग शिक्षकों-जनप्रतिनिधियों ने भी दिखाया उत्साह
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी में बुधवार को खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शासकीय मिडिल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान कई रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। मुख्य प्रतियोगिताओं में रस्साकसी, नींबू-चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, खो-खो और रस्सी कूद शामिल थीं। समस्त शिक्षकों ने इन प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में सहयोग किया।

शिक्षक-जनप्रतिनिधि के बीच रोमांचक मुकाबला
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता रही। यह मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें आखिरकार जनप्रतिनिधियों की टीम को हार का सामना करना पड़ा और शिक्षकों की टीम विजयी रही। इस मुकाबले ने उपस्थित सभी लोगों में नया उत्साह भर दिया।प्रतियोगिता के समापन पर, ग्राम पंचायत गढ़ी की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस आयोजन में ग्राम के जनप्रतिनिधि, स्कूल शिक्षक और गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे।

प्रमुख रूप से सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, जनपद सदस्य रिज़वान खा, वरिष्ठ बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, संकुल प्राचार्य भगवान सिंह खंगार, प्रधान अध्यापक ज़ाकिर मंसूरी, शिक्षक यदुनाथ सिंह यादव, जेपी गुर्जर, सचिव अभय सिंह, सह सचिव खेल शिक्षक सौरभ लौधी,बृजमोहन जाटव, कन्हैयालाल यादव, सैयद आफताब अली, फरीद, शाहरुख, मनीष चौरसिया, तथा समस्त माध्यमिक शाला का शिक्षक परिवार सम्मिलित हुआ।