Let’s travel together.

तीन चार अज्ञात व्यक्तियों ने किया युवक  पर हमला गंभीर रूप से हुआ घायल, भोपाल रेफर

0 109

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
तीन अज्ञात हमलावरों ने विष्णु लोधी पर अचानक हमला कर दिया जिससे विष्णु लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दीवानगंज मिनी मार्ट से अपने घर मुड़िया खेड़ा जा रहा है विष्णु लोधी पिता दौलत सिंह लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी मुड़िया खेड़ा पर तीन अज्ञात हमलावर ने हमला कर दिया। जिससे विष्णु लोधी के सर ,हाथ और पैर में गंभीर चोटे आई है। घायल को पहले सिविल अस्पताल सांची फिर विदिशा भेजा गया जहां पर हालत गंभीर होने पर भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पर इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार विष्णु लोधी के शरीर में 6 से 7 जगह गंभीर चोट लगी है जिस कारण 35 से 40 टांके आए हैं। सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुड़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811