द्वितीय स्थान पाने वाले को 11 हजार ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकास खंड के ग्राम दीवानगंज के पास स्थित पिपरई गांव में दो दिवसीय ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में एक दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टरों ने हिस्सा लिया।
सोमवार को फाइनल राउंड में सचिन ठाकुर, केशव लोधी 420 बाबा टिल्लू 5620 की टीम के अमन लोधी 312 बाजीगर ने टैक्टर टोचन में प्रथम स्थान में प्राप्त किया। विदिशा जिले के बागरी देवासी अमन लोधी के बाजीगर ट्रैक्टर और रायसेन जिले के सिरसोदा निवासी ऋषि बीलावर के ‘किंग कोबरा ट्रैक्टर’ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।

दोनों राउंड में बाजीगर ट्रैक्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग कोबरा ट्रैक्टर को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता अमन लोधी को 21 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि उपविजेता ऋषि बीलावर को 11 हजार रुपए का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांची मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री संतोष शर्मा, खोह सरपंच कालूराम मीणा, सेमरा सरपंच भानु लोधी और नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी जनपद सदस्य प्रतिनिधि भवानी जाटव एवं चरण सिंह सहित आसपास गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन ऋतिक पटेल पिता हरिसिंह पटेल द्वारा किया गया, जिनकी टीम में हिमेश पटेल, वीर लोधी, रोहित ठाकुर सहित कई युवाओं ने सहयोग रहा। ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता को देखने के लिए दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर संग्रामपुर करैया सहित 40 गांव से अधिक गांवों से ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। जोश, उत्साह और रोमांच से भरे इस आयोजन ने ग्रामीण खेल संस्कृति में नई ऊर्जा का संचार किया। इस आयोजन से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति युवा आकर्षित होंगे।