Let’s travel together.

देवउठनी ग्यारस पर शिवमंदिर में लगी रही भीड

0 132

बादलों व शीतलहर के बीच जगमगाया नगर 

 देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

देव उठनी ग्यारस (प्रबोधिनी एकादशी) के पावन अवसर पर शनिवार को सांची नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मान्यता है कि चातुर्मास के चार माह तक योगनिद्रा में रहने के बाद इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु जागते हैं, जिसके साथ ही विवाह, गृहप्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है।
प्रातःकाल से ही मंदिरों में पूजन-अर्चन का क्रम आरंभ हो गया। विशेष रूप से चौराहे स्थित शिवमंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने हर हर महादेव और जय श्रीहरि के जयघोष के साथ जलाभिषेक, दीपदान और भजन-कीर्तन किए। मंदिर परिसर दीपों और फूलों से सुसज्जित रहा, वहीं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भगवान के दर्शन हेतु मंदिरों में पहुची ।
नगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में भी तुलसी विवाह की परंपरा पूरे विधि-विधान से निभाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए तुलसी माता का श्रृंगार किया और शालिग्राम भगवान के साथ विवाह संस्कार संपन्न किए।
दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की शीतलहर बहती रही, परंतु ठंड के बावजूद भक्तों का उत्साह और श्रद्धा अडिग रही। शाम को आरती और दीपोत्सव के दौरान सांची नगर दीपमालाओं से आलोकित हो उठा।
स्थानीय पुजारियों ने बताया कि देव उठनी ग्यारस से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है, अतः इस दिन व्रत, दान और भगवान विष्णु का स्मरण करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने नगर में व्यवस्था बनाए रखी, जिससे पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811