Let’s travel together.

टीकाकरण के बाद नवजात शिशुओं की बिगड़ी हालत, एक की मौत, पांच बीमार

0 215

तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन

​रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम केसली में टीकाकरण के बाद नवजात शिशुओं के बीमार होने और एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जबकि ​एक नवजात की मौत हो गई हे पांच बीमार हैं

ग्रामीणों का कहना हे कि केसली गांव में नवजात शिशुओं को लगाए गए टीकों के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस दर्दनाक घटना में एक नवजात शिशु की कुछ दिन बाद मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य बच्चे बीमार हैं, जिनका परिजन विभिन्न अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं है। परिजनों द्वारा बताया गया है कि बीमार बच्चों में से एक का इलाज भोपाल में किया जा रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं ​परिजनों का आरोप हे कि 5 से 10 मिनट के अंतराल में चार-चार टीका लगा दिए।

​घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल ग्राम केसली पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। परिजनों ने विधायक को अपनी दुख भरी दास्तां सुनाते हुए स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
​परिजनों का आरोप है कि मात्र 5 से 10 मिनट के अंतराल में नवजात शिशुओं को चार-चार टीके लगा दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप उनकी तबीयत बिगड़ गई और एक चार माह की बच्ची की कुछ दिन बाद जान चली गई।
​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, विधायक देवेंद्र पटेल ने मौके पर ही मौजूद तहसीलदार सुधीर शुक्ला को इस पूरे घटनाक्रम की तत्काल जांच करने के आदेश दिए हैं।
​यह घटना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की ओर इशारा करती है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और ज़िम्मेदारी पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

​ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा लापरवाही न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811