Let’s travel together.

शुष्क दिवस पर आबकारी की कार्रवाई: 37 प्रकरण दर्ज कर 28 आरोपी किए गिरफ्तार

0 104

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शहर में आबकारी विभाग ने दशहरे के त्योहार और गांधी जयंती पर शुष्क दिवस के मद्देनजर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी द्वारा अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के निर्देशों के पालन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के आदेश शिवपुरी जिले के सभी वृत्त प्रभारियों को दिए गए थे। शुष्क दिवस पर संपूर्ण शिवपुरी जिले मे सघन गश्त और क्षेत्र भ्रमण कर उल्लेखनीय कार्यवाहियां की गईं।

शिवपुरी वृत में कार्यवाही
डॉ तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त शिवपुरी में 12 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ़्तार कर 212 प्लेन देशीमदिरा, 20 पाव मसाला मदिरा और 48 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त की है.

करैरा वृत्त में कार्यवाही-

नीरज त्रिवेदी आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त करैरा में 10 प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर 70 पाव देशी शराब और 52 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त की है.

कोलारस, पोहरी वृत्त में कार्यवाही-

राहुल गुप्ता आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त कोलारस में 5 प्रकरण में 5 आरोपी तथा वृत्त पोहरी में 6 प्रकरण में 6 आरोपी गिरफ्तार कुल 120 पाव देशी शराब ज़ब्त की है.

पिछोर वृत्त में कार्यवाही-

विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक ने वृत्त पिछोर में 4 प्रकरण दर्ज 2 आरोपी गिरफ्तार कर 28 पाव देशी मदिरा और 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त की है।
इस प्रकार शुष्क दिवस पर कुल 37 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 450 पाव देशी शराब और 112 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त कर 28 आरोपी गिरफ्तार किए है।

इन कार्यवाहियों में परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक लोकेश बेवारिया, आरक्षक डोंगर सिंह, सतीश जयंत, डाल सिंह, मुकेश माहौर, गिरिराज आदिवासी, काशीराम और रितिक आरक्षकगण का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811