Let’s travel together.

निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

0 79

ग्वालियर। नगर निगम की लापरवाही हद दर्जे की है, क्योंकि अफसर अपने एसी आफिस से बाहर नहीं निकलना चाहते। इसी बात का फायदा निजी कंपनियां उठा रही हैं। जिन कंपनियों ने शहर में सड़कें खोदीं अब वह उन सड़कों पर सीमेंट का लेप लगा रही हैं और अफसर गर्मी में ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं। डामर की सड़क पर सीमेंट के लेप का खामियाजा आगे चलकर रहवासियों को उठाना पड़ेगा, क्योंकि डामर से सीमेंट का जुड़ाव नहीं होगा और सड़क जल्द ही फिर टूट जाएगी, लेकिन इससे नगर निगम को कोई मतलब नहीं है, जबकि आगे चलकर नगर निगम को वही सड़क बनाने पर खर्च करना पड़ेगा।

यह है मामला

 

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अवंतिका गैस पाइप लाइन बिछाई गई, इसके लिए कंपनी ने नगर निगम से परमिशन लेने के बाद ठेकेदार ने डामर की सड़कों को खोदकर गैस पाइप लाइन बिछा दी। अब छह माह बाद कंपनी टूटी सड़कों का संधारण कर रही है, लेकिन यहां पर भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। असल में कंपनी के ठेकेदार डामर की सड़क पर सीमेंट लगाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। यह सब काम नगर निगम के अफसरों की साठगांठ से हो रहा है। वार्ड के जोनल आफिसर इस गडबड़ी को लेकर जानकारी न होने की बात बोल रहे हैं।

 

यहां लगाई जा रही सीमेंट

महलगांव के पंथ नगर, कर्मचारी आवास कालोनी, सरस्वती नगर, आदि क्षेत्रों में अवंतिका गैस पाइप लाइन बिछाई गई थी, जिसके लिए सड़क खोदी गई। अब कंपनी उसका संधारण कर रही है। कर्मचारी आवास कालोनी में सभी सड़कें डामर की हैं, जिन्हें कंपनी ने खोदा और पाइप लाइन बिछाई अब सीमेंट से सड़क जोड़ी जा रही है।

 

यह होगा नुकसान

अफसरों को नहीं पता परमिशन किस बात की ली

 

शहर के अलग-अलग जोन में चल रहे सड़क संधारण के काम को लेकर जब जोनल अफिसर से जानकारी चाही गई तो उनका कहना था कि उन्हें जानकारी नहीं है कि कंपनी ने आरसीसी के लिए परमिशन ली या सड़क के लिए। यदि सड़क तोड़ी जाती है तो नियमानुसार डामर से ही संधारण करना होगा और सीसी रोड पर सीमेंट से। यदि कोई ठेकेदार सड़क पर सीमेंट लगा रहा है तो गलत है, उससे डामर की सड़क बनवाई जाएगी। वार्ड 29 के जेडओ तनुजा वर्मा का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उनके वार्ड में डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप लगाया जा रहा है। मैं इसकी जानकारी लेकर बताती हूं।

डामर की सड़क का संधारण भी उसी मटेरियल से होगा जिसे तोड़ा गया है। यदि कोई डामर की सड़क पर सीमेंट लगा रहा तो मैं पूरे मामले को दिखवाता हूं।

-हर्ष सिंह, निगमायुक्त

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811