मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत दीवानगंज में गांधी जयंती के उपलक्ष में विशेष ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक से पहले सरपंच गिरजेश नायक द्वारा गांधी जी के चित्र पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। गांधी जी पर विचार रखते हुए सरपंच ने कहा कि गांधी जी के रास्ते पर हम सबको चलना चाहिए उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्ष किए हैं। उन्हीं संघर्षों के कारण हमें आज आजादी मिली है। हमें अपने गांव को स्वच्छ और साफ सुथरा रखना चाहिए ताकि हमारा गांव सुंदर और आकर्षित बना सके।
ग्रामीणों ने दीवानगंज तलाव पर लगे कचरे के ढेर और पंचायत पर लगे कचरे के ढेर के विषय में बताया तो सचिव द्वारा तालाब के पास लगे कचरे के ढेर और पंचायत के पास लगे कचरे के ढेर को जेसीबी द्वारा साफ कराया गया। पंचायत कर्मी द्वारा पंचायत के आसपास साफ सफाई भी की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने नाली बनाने का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों ने कहा है कि कई गलियों में नाली नहीं है जिस कारण रोड पर पानी बहता है। सचिव राम प्रसाद मालवीय द्वारा कहां गया कि प्रस्ताव बनाकर नई नाली का निर्माण कराया जाएगा। पंचायत में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक,सचिव रामप्रसाद मालवीय, सहसचिव गायत्री चतुर्वेदी, दीपक साहू, राजश्री बंशकार ,गीता नायक, कांति खरे, आशाकार्यकर्ता, सहायिका , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित गांव के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।