Let’s travel together.

गांधी जयंती के उपलक्ष में  पंचायत में ग्राम सभा की बैठक आयोजित

0 91

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  ग्राम पंचायत दीवानगंज में गांधी जयंती के उपलक्ष में विशेष ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक से पहले सरपंच गिरजेश नायक द्वारा गांधी जी के चित्र पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। गांधी जी पर विचार रखते हुए सरपंच ने कहा कि गांधी जी के रास्ते पर हम सबको चलना चाहिए उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्ष किए हैं। उन्हीं संघर्षों के कारण हमें आज आजादी मिली है। हमें अपने गांव को स्वच्छ और साफ सुथरा रखना चाहिए ताकि हमारा गांव सुंदर और आकर्षित बना सके।
ग्रामीणों ने दीवानगंज तलाव पर लगे कचरे के ढेर और पंचायत पर लगे कचरे के ढेर के विषय में बताया तो सचिव द्वारा तालाब के पास लगे कचरे के ढेर और पंचायत के पास लगे कचरे के ढेर को जेसीबी द्वारा साफ कराया गया। पंचायत कर्मी द्वारा पंचायत के आसपास साफ सफाई भी की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने नाली बनाने का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों ने कहा है कि कई गलियों में नाली नहीं है जिस कारण रोड पर पानी बहता है। सचिव राम प्रसाद मालवीय द्वारा कहां गया कि प्रस्ताव बनाकर नई नाली का निर्माण कराया जाएगा। पंचायत में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक,सचिव रामप्रसाद मालवीय, सहसचिव गायत्री चतुर्वेदी, दीपक साहू, राजश्री बंशकार ,गीता नायक, कांति खरे, आशाकार्यकर्ता, सहायिका , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित गांव के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811