Let’s travel together.

बुंदेली क्रिएटर अवार्ड एवं बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान समारोह 12 अक्टूबर को सागर मे

0 350

भोपाल से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

बुंदेलखंड की कला, संस्कृति और भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक विशेष पहल के तहत आगामी 12 अक्टूबर 2025, रविवार को रविन्द्र भवन, सागर में “बुंदेली क्रिएटर अवार्ड एवं बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जा रहा है इस समारोह का नेतृत्व प्रसिद्ध समाजसेवी व बुंदेली संस्कृति के प्रचारक डॉ. हरीश रहगड़ कर रहे हैं। पेशे से डॉक्टर और “बुंदेली पॉडकास्ट” यूट्यूब चैनल के संस्थापक डॉ. रहगड़ लंबे समय से बुंदेलखंड की बोली, लोककला और संस्कृति को आधुनिक मंच पर प्रस्तुत करने का कार्य कर रहे हैं,कार्यक्रम में बुंदेलखंड के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, गायक, लोककलाकार व समाजसेवी एक साझा मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में चयनित कलाकारों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार स्वरूप विशेष कैश प्राइज प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, बुंदेली संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रतिभा सम्मान से नवाज़ा जाएगा,समारोह में समाजसेवी मिश्रीचंद गुप्ता का विशेष सहयोग रहेगा। गुप्ता जी वर्षों से गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजक डॉ. रहगड़ ने कहा कि – “बुंदेली संस्कृति हमारी धरोहर है। इस आयोजन के माध्यम से हम कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित कर आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811