Let’s travel together.

जेसी नगर का नाम बदलने पर दांगी समाज का विरोध, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

0 290

रायसेन। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक नगर जेसी नगर (जयसिंहनगर) का नाम बदलकर जय शिव नगर किए जाने की घोषणा के खिलाफ दांगी क्षत्रिय समाज ने कड़ा विरोध जताया है। समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर रायसेन को सौंपकर नाम परिवर्तन प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है।

दांगी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्ष 1206 से 1732 तक सागर क्षेत्र पर दांगी क्षत्रिय शासकों का शासन रहा, जिसकी राजधानी गढ़प किला (अब संरक्षित स्मारक) थी।
गढ़पहरा के शासक जयसिंह देव ने वर्ष 1679 में तालाब और किला बनाकर जयसिंहनगर की स्थापना की थी, जो आज भी राजस्व अभिलेखों और ऐतिहासिक दस्तावेजों में दर्ज है। स्थानीय लोग इसे जेसी नगर नाम से पुकारते हैं।

समाजजनों का कहना है कि यह नाम पूर्णतः हिंदू सनातनी संस्कृति के अनुरूप है और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ा हुआ है। राजनीतिक कारणों से नगर का नाम बदलना अन्यायपूर्ण और समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम है।

ज्ञापन में शामिल प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता
कमल सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर, लालजी ठाकुर, रामबाबू ठाकुर, धीरज सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, इंदर सिंह, एडवोकेट लखन सिंह, अमित सिंह ठाकुर,भूपेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, गोपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, रवि सिंह, बृजेश दांगी, रामबाबू दांगी, मुकेश दांगी सहित बड़ी संख्या में दांगी समाजजन शामिल हुए।

समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने ऐतिहासिक नगर का नाम बदलने का निर्णय वापस नहीं लिया, तो दांगी समाज आंदोलन करने पर विवश होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811