Let’s travel together.

नवरात्रि पर्व गरवा की धूम, नयनाभिविराम झांकियो को देखने जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़

0 110

 – कही शेर पर सवार तो कहीं विभिन्न आकर्षक मुद्राओं में विराजमान हैं मां जगदंबा

सी एल गौर रायसेन

इस समय शारदेय नवरात्रि के चलते अब नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चारों तरफ भक्तिमय माहौल दिखाई दे रहा है। मां जगदंबा के जयकारे झांकियों के पंडालो में गूंज रहे हैं, विशेष कर बच्चों में भारी उत्साह का वातावरण बना हुआ है जो कि अपनी अपनी झांकियो में जय माता दी के जय कारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अब धीरे-धीरे पंडालों में विराजमान मां जगदंबा के दर्शन करने के लिए दिनों दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है, कहीं भजन कीर्तन तो कहीं गरबा कार्यक्रम तो कहीं महाआरती के कार्यक्रमों के आयोजन झांकियो के पंडालो में हो रहे हैं । नगर में लगी झांकियो में विभिन्न स्वरूपों में मां जगदंबा भक्तों को दर्शन दे रही है जहां भक्त मां जगदंबा के दर्शन लाभ लेकर जयकारा लगाते हुए दिख रहे रहे हैं।

रायसेन के वार्ड क्रमांक 15 में 16क्वार्टर के पास लगी झांकी में भक्तों को चारों धामों के दर्शन हो रहे हैं, इस झांकी में सर्वाधिक भीड़ प्रतिदिन भक्तों की लग रही है, इसके अलावा अशोकनगर में नौ देवी, विराजमान है तो मुखर्जी नगर पटेल नगर में मां जगदंबा सिंह की सवारी करते दिख रही हैं, सब्जी मंडी परिसर की झांकी में विराजमान मां जगदंबा विशाल पंडाल में बैठ दर्शन दे रही हैं।

इसके साथ ही नगर के तालाव मोहल्ला,गंज बाजार में मां काली जी की विशाल झांकी लगाई गई है जिसमें कालका देवी विराट स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रही हैं, नगर के गोपालपुर कलेक्ट्रेट कॉलोनी 96 क्वार्टर नरापुरा, दुर्गा चौक, चोपड़ा मोहल्ला, कृषि मंडी परिसर, भोपाल मार्ग भोपाल सागर तिराहा, यशवंत नगर पार्क में भी विराजमान मां जगदंबा की झांकि में भक्तों की भीड़ हो रही है । कहीं मां के जस कीर्तन तो कहीं गरबा के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। नवरात्रि के चलते शिवोम दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर पर भी प्रतिदिन भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है। इसके अलावा गोपालपुर मंदिर, गंज बाजार मंदिर, चोपड़ा मोहल्ला मंदिर, पाटन देव मंदिर के अलावा सभी देवी दुर्गा मंदिरों पर इस समय नवरात्रि के पावन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं ।

झांकियो में रंगीन साज सजा देखने को मिल रही है, रोशनी से झिल मिलाती झांकियां दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इसी क्रम में बात करें ग्रामीण क्षेत्र की तो बड़े गांव जैसे बंनगवा, पेमत, मऊ जागीर, मानपुर,परसौरा, आदि में कई स्थानों पर मां जगदंबे की झांकियां लगाई गई है । इसके अलावा आसपास के प्रत्येक गांव में मां जगदंबा की झांकी लगी हुई है जहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन लाभ ले रहे हैं, नवरात्र के चलते माता के जवारे भी कई स्थानों पर बोए गए हैं जहां माता रानी की विशेष पूजा अर्चना के साथ जस भजन के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस समय चारों तरफ शक्ति की भक्ति में भक्त नजर आ रहे हैं और पंडाल में माता जी के पर भजनों की मीठी तान सुनाई दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दहेज प्रताड़ना मामले में बंद महिला बंदी ने फांसी लगाकर दी जान     |     रायसेन जिले में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की अनदेखी या उपकार..     |     ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811