Let’s travel together.

यातायात प्रभारी के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा

0 218

– यातायात प्रभारी का तबादला कराने विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने लिखा पत्र

-कार्यवाही हेतु निर्वाचन आयोग से एसपी के पास भी पहुंचा कार्यवाही हेतु पत्र

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में आए यातायात प्रभारी रणवीर यादव के खिलाफ भाजपा विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के द्वारा शहर में यातायात प्रभारी रणवीर यादव के तबादले को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल को पत्र लिखा है।

इस पत्र में विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने उल्लेख किया है कि वर्तमान समय में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर ही नगरीय निकाय चुनाव होने है और यहां यातायात प्रभारी के रूप में रणवीर यादव यातायात विभाग में कार्यरत है। चूंकि रणवीर यादव को 06 वर्ष से अधिक समय जिला शिवपुरी में पदस्थी के दौरान हो चुका है हालांकि बीच में लगभग 04-6 माह के लिए अन्य जिले में वह स्थानांतरित होकर पुन: शिवपुरी में पदस्थ हो गए इस प्रकार यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव का 05 वर्ष से भी अधिक समय का कार्यकाल शिवपुरी में हो चुका है।
शहर में लगातार लंबी समयावधि से यातायात प्रभारी रणवीर यादव के रूप में पदस्थ रहने के कारण इनके अनेक राजनेताओं से संबंध बनाए हुए है। ऐसी स्थिति में श्री यादव का आगामी निकाय चुनाव में शिवपुरी पदस्थ रहना उचित नहीं है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र क्रं.एफ-70एनएन-15/2022/5/353 भोपाल दिनांक 19.05.2022 के अनुसार जारी निर्देशों के अनुक्रम में भी एक स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ पुलिस अधिकारियों को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए है।
इनका कहना है-
नगरीय निकाय के चुनाव है और यातायात प्रभारी रणवीर यादव बीते 5 वर्षों से शिवपुरी में पदस्थ है जिनके संबंध कई राजनीतिक लोगों से भी है ऐसे में निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन हो और शांतिपूर्ण निर्वाचन हो इसे लेकर पत्र लिखकर यातायात प्रभारी के स्थानांतरण की मांग की गई है।
-वीरेन्द्र रघुवंशी विधायक, कोलारस, जिला शिवपुरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811