Let’s travel together.

भोपाल स्टेशन पर चलाया गया मास्क जागरूकता अभियान

0 119

भोपाल। देश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल मंडल रेल प्रशासन सतर्क है और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी सुरक्षात्मक कदम उठाया जा रहा है। स्टेशन पर लगातार उद्घोषणा द्वारा यात्रियों को संक्रमण से बचने के प्रति सतर्क रहते हुए सभी जरूरी सावधानियाँ बरतने के साथ सदैव सही ढंग से मास्क का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


इसी कड़ी में मण्डल रेल प्रबंधक श्री सौरभ बंदोपाध्याय के निर्देशन व मार्गदर्शन में आज भोपाल स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक श्री एस. एल. मीना के नेतृत्व में वाणिज्य एवं आरपीएफ स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, स्टेशन प्रवेश/निकास द्वार तथा गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने, सदैव मास्क लगाये रखने, स्टेशन परिसर को साफ सुथरा बनाये रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। साथ ही उन्हें मुफ्त में मास्क का वितरण कर उन्हें सदैव मास्क का उपयोग करने की समझाइश दी गई।


रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि कोविड संक्रमण से बचने के लिए हमेशा मास्क का सही उपयोग करें। संक्रमण के प्रभाव से स्वयं बचें साथ ही सह यात्रियों को भी बचाएं। कोविड से जुड़े सभी आचार-व्यवहार का अनुसरण करें साथ ही सह यात्रियों को भी जागरूक करें, ताकि संक्रमण के प्रभाव को रोकने में हम सफल हो सकें।
न्यूज सोर्स-जन सम्पर्क अधिकारी,
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811