भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यक्रमों की बिंदुवार दी जानकारी
सी एल गौर रायसेन
आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवा पखवाड़ा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसे लेकर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा नगर मंडल रायसेन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई । जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश तोमर, और एवं नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, जीतू ठाकुर, सीएल गौर, बबलू ठाकुर, अमित कटियार, सहित मंडल के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 17 सितंबर को जन्म दिवस से लेकर आगामी 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा सप्ताह के तहत जो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उनकी जिम्मेदारी मंडलवार दे दी गई है। सभी जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुट जाए एवं पखवाड़ा सप्ताह के तहत जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोजित करवाए। श्री शर्मा ने होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को विंदुवार विस्तार से अवगत कराया, इस अवसर पर नगर मंडल रायसेन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।