Let’s travel together.

शिक्षक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और ज्ञान की भूख बढ़ाए : रामपाल सिंह

0 236

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

शिक्षक देश और समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है , जो अपने विद्यार्थियों को तराशकर विभिन्न क्षेत्रों में भेजकर विकास में सहायक होते हैं। आज हमारे देश को अच्छे वैज्ञानिकों और अच्छे अर्थशास्त्रियों की बहुत जरूरत है। इनसे अपना देश विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा।

उक्त उदगार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर एवं नगरपालिका परिषद अध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किए ।
उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति लागू करने के साथ अच्छी शिक्षा के लिए बहुत अच्छे शैक्षणिक संस्थानों का जाल बिछा दिया है। सांदीपनि विद्यालय एवं पीएमश्री विद्यालय इसके जीवंत उदाहरण है। प्राथमिक शिक्षा को बुनियादी शिक्षा बनाते हुए उच्च शिक्षा तक के लिए अभिनव काम शुरू किए गए हैं। जिससे हमारे जहां के विद्यार्थियों को भी विश्व स्तरीय शिक्षा मिलने लगी है , तभी तो आज भारत में अन्य देशों के लाखों स्टूडेंट्स शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा के साथ खेल नीति में भी बदलाव करके देश के भाग्यविधाताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है , ताकि वो देश और अपने परिवार का नाम विश्व में रोशन करें।

अन्य वक्ताओ एसडीएम सौरभ मिश्रा , राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षाविद प्रदीप सोनी शून्य , अशोक शर्मा , ऋषिराज शर्मा , विद्यानन्द शर्मा , भाजपा जिला प्रतिनिधि कमल साहू , प. राकेश भार्गव ,जगदीश लोधी इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह , पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर , संदीप लोधी , भाजपा अध्यक्ष पार्षद अजय जाट , पार्षद अजय जैन , राजीव दुबे , गुलाब रजक , ब्रजेश लोधी , प्रवीण जैन , रवि राज , लोकराज सिंह , ओमकार यादव , महेश साहू इत्यादि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा 22 सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल श्रीफल व पुष्पमालाओं से अभिवादन कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद प्रदीप सोनी शून्य एवं आभार प्रदर्शन जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811