Let’s travel together.

पठरिया धाम के नए महंत बने सोमदेव जी महाराज

0 159

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील के सिद्ध क्षेत्र पठरिया धाम में आज एक विशेष समारोह में श्री श्री 108 सोमदेव जी महाराज को आश्रम का नया महंत नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति भोजपुर के प्रतिष्ठित श्रीमहंत पवन गिरी जी महाराज द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई।
यह कार्यक्रम पूर्व महंत श्री श्री 108 मुरारी जी महाराज के निधन के बाद आयोजित किया गया, जिन्होंने लंबे समय तक इस धाम की सेवा की थी। उनकी सेवा और परंपरा को याद करते हुए, सोमदेव जी महाराज को सर्वसम्मति से उनके उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों भक्त, साधु-संत, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद थे। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण और जयकारों से गूंज उठा। अपने पहले उद्बोधन में नवनियुक्त महंत सोमदेव जी महाराज ने कहा, “मैं अपने गुरु श्री मुरारी जी महाराज की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं। भक्तों का सहयोग और श्रद्धा ही मेरी शक्ति है। धर्म, अध्यात्म और समाज सेवा के माध्यम से धाम की प्रतिष्ठा बढ़ाना ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है।” इस शुभ अवसर पर विधायक देवेंद्र पटेल, नंदकिशोर पटेल, मदन पटेल, हरिशंकर पटेल, रेवाशंकर पटेल, भारत सिंह पंडा, वृंदावन पटेल, साहब सिंह पटेल, उमेश पटेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नए महंत को शुभकामनाएं दीं। समारोह के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811