रायसेन। कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी द्वारा रायसेन के वोट विदिशा और विदिशा के वोट भोपाल में डाले जाने के आरोप पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा— पटवारी अपने आरोप कोर्ट में साबित करें। बिना सबूत के हल्की बातें करना लोकतंत्र में शोभा नहीं देता। जनता अपने विवेक से वोट देती है, किसी नेता के कहने से नहीं।
श्री शर्मा ने पटवारी की पिछली 35 हजार वोटों की हार का उल्लेख करते हुए तंज कसा – अगर वोट चोरी का ही आरोप है तो सुप्रीम कोर्ट में सबूत पेश करें। केवल बयानबाजी से सच्चाई नहीं बदलती।
–नेहरू ने छीनी थी गद्दी, राहुल भी वही करना चाहते
इतिहास का हवाला देते हुए श्री शर्मा ने कहा— देश के पहले प्रधानमंत्री के चुनाव में 15 वोट पड़े थे। इनमें 14 सरदार पटेल को और सिर्फ 1 नेहरू को मिला, इसके बावजूद नेहरू प्रधानमंत्री बने। तब गद्दी छीनी गई थी, और आज राहुल गांधी भी वही करना चाहते हैं। कांग्रेस को यह हकीकत पच नहीं रही कि एक चाय बेचने वाला गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बन गया।
–पटवारी की रैली पर कटाक्ष
रायसेन में पटवारी की हालिया रैली पर भी श्री शर्मा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “दावा किया जा रहा था कि 10 हजार लोग जुटेंगे और रायसेन जाम हो जाएगा, लेकिन इंदौर और भोपाल से गाड़ियां भरकर लाने के बावजूद मुश्किल से 200 लोग भी नहीं जुट पाए।
–कांग्रेस बौखलाई, चुनाव आयोग निष्पक्ष
श्री शर्मा ने कहा कि 2014 से चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, जिसके प्रतिनिधि न भाजपा और न कांग्रेस नियुक्त करती है।लगातार हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसीलिए बेतुके आरोप लगा रही है।
न्यूज सोर्स – हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन