तारकेश्वर शर्मा रायसेन
गैरतगंज से लापता निकिता मामले में सामने आया बड़ा खुलासा हुआ हे। निकिता अब पंजाब निवासी संदीप उर्फ मनीष सिंह की पत्नी बन चुकी है।रायसेन पुलिस ने संगरूर पंजाब में निकिता को बरामद कर लिया हे।
जानकारी के मुताबिक, करीब चार साल पहले हार्वेस्टिंग चलाने रायसेन आया था संदीप।इसी दौरान निकिता से उसकी पहचान हुई और धीरे-धीरे ये पहचान रिश्ते में बदल गई।
संदीप अक्सर निकिता के घर भी आता-जाता रहा।दोनों की नज़दीकियां इंस्टाग्राम के जरिए और गहरी हुई और 25 अगस्त को निकिता और संदीप ने कोर्ट मैरिज कर ली।
पुलिस पूछताछ में निकिता ने साफ कहा –
“मैं संदीप के साथ ही रहना चाहती हूं… मां-बाप की बात नहीं मान सकती।”
पुलिस ने निकिता की मां से भी उसकी बात कराई,लेकिन निकिता अपने फैसले पर अडिग रही।यानी अब यह मामला लापता लड़की की तलाश से निकलकर,प्यार, जिद और परिवार के मान-सम्मान की जंग में बदल चुका है।