Let’s travel together.

जान का ख़तरा बना बढेरा का जर्जर स्कूल भवन

0 77

अन्य स्थान पर कक्षाएं संचालित करने की मांग
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले केगैरतगंज विकासखंड में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बढेरा का स्कूल भवन अब बच्चों के लिए खतरा बन गया है। भवन की हालत इतनी खराब है कि आए दिन छत से प्लास्टर गिर रहा है, जिससे बच्चों की जान को खतरा बन गया है।

बांसादेही ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बढेरा गांव की इस प्राथमिक शाला में करीब 50 बच्चे पढ़ते हैं। भवन की दीवारों और छत में कई जगह दरारें पड़ गई हैं और बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है। इससे कक्षाओं में पानी भर जाता है, जिससे पढ़ाई में भी दिक्कत होती है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शाला प्रबंधन समिति और पंचायत ने मिलकर स्कूल की मरम्मत कराने और कक्षाएं किसी दूसरी सुरक्षित जगह पर लगाने का फैसला किया है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए, ग्राम सरपंच राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूल क्षतिग्रस्त हालात में है जो बच्चो के लिए खतरनाक है उन्होंने शिक्षा विभाग को तुरंत इस मामले में दखल देने और समाधान करने के लिए पत्र लिखा है।

इस बारे में बीआरसीसी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे कई जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव उनके पास आए थे, जिन्हें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्कूल की जानकारी उन तक नही आई है जब तक को हल नहीं होता, तब तक बच्चों की कक्षाएं किसी सुरक्षित स्थान पर लगाई जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811