मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एक बड़ा हादसा होते बाल बाल टल गया। जब एक एंबुलेंस छतरपुर से मरीज को छोड़कर वापस भोपाल जा रही थी तभी कर्क रेखा सेमरा छोला जोड़ के समीप एक पुलिया पर एम्बुलेंस रोड से नीचे उतरते हुए एक पहिया पुलिया में लटक गया।

वह तो गनीमत रही की एंबुलेंस थोड़ी और आगे नहीं बढ़ी नहीं तो एंबुलेंस पुलिया में भरे पानी में गिर जाती जिससे एक बड़ा हादसा हो जाता। पुलिया में इस समय में काफी पानी भरा हुआ था।
बाद में एक ट्रक की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकल गया। हालांकि इसमें किसी को कोई प्रकार की चोट नहीं आई है।