– मदरसे से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व विद्यालय प्रबंधक हाफिज सैयद अकबर खां ने किया
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले की बेगमगंज नगर पालिका के पीछे मदरसा मदीनतुल उलूम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मदरसे के बच्चे हाथों में तिरंगा लिए हुए कतारबद्ध तरीके से निकले पुराने बस स्टैंड नया बस स्टैंड होते हुए पर्सी रोड हदाईपुर होते हुए वापिस मदरसा पहुंचे जहां तिरंगा यात्रा का समापन देश में खुशहाली अमन और शांति की दुआ के साथ किया गया।
बच्चों ने कतार में चलते हुए 15 अगस्त जिंदाबाद, यौमे आजादी जिंदाबाद , सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा जैसे नारे लगाए।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पिछले कई वर्षों से उक्त मदरसा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा से पहले मदरसे में ध्वजारोहण भी किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान को बनाए रखे।

15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं और आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश दें।