Let’s travel together.

तहसीलदार के स्थगन आदेश के बाद भी हो गया दो मंजिला भवन का निर्माण

0 248

अवैध रूप से भूमि पर निर्माण कार्य करने वालों पर प्रशासन सख्त तहसीलदार ने दिए थे निर्माण कार्य रोकने के निर्देश

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 23 दाहोद रोड अवैध रूप से भूमि पर निर्माण कार्य करने वालों पर प्रशासन सख्त, तहसीलदार ने निर्माण कार्य रोकने के दिए थे! आदेश इसके उपरांत भी दो मंजिला भवन का हो गया निर्माण प्रशासन के आदेश को मण्डीदीप नगर पालिका राजस्व विभाग व अतिक्रमण विभाग द्वारा नही किया!आदेश पर पालन ना हुई कोई कार्यवाही आदेश के बाद भी बना दो मंजिला भवन नहीं हुआ! प्रशासन के स्थगन आदेश का पालन दिसंबर 2024 मंडीदीप स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में तहसीलदार न्यायालय गोहरगंज द्वारा तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक हल्का पटवारी मंडीदीप द्वारा प्रस्तुत आवेदन में उल्लेख किया गया कि मंडीदीप की उक्त भूमि पर कलावती साहू पति अशोक साहू निवासी वार्ड नंबर 23 मंडीदीप तहसील गोहरगंज द्वारा मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है! जो पूरी तरह से अवैध है।

आवेदन के अनुसार, यह निर्माण कार्य शायकीय भूमि पर किया जा रहा है। इसके कारण सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति निर्मित हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार गोहरगंज ने आदेश पारित करते हुए स्पष्ट किया कि उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य तब तक न किया जाए जब तक मामले का अंतिम निपटारा न हो जाए।

इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित थाना प्रभारी एवं राजस्व अमले को भेज दी गई है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके और शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन की चेतावनी
तहसीलदार गोहरगंज ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इस आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहता है तो संबंधित पक्ष के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है

आपके माध्यम से मुझे जानकारी दी है! कि शासकीय भूमि पर प्लाट काटकर बेच दिए गए हैं !मेरे द्वारा जांच करवा कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी!यदि शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से भवन निर्माण किया गया है !तो उसको तोड़ा जाएगा!

प्रशांत जैन
सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका

मेरी जानकारी में मामला आया है! कि शासकीय भूमि पर प्लाट काटकर भेज दिए गए हैं जिनके द्वारा भी गलत तरीके से प्लाट काट कर बेचे गए हैं प्रशासन को जांच कर वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिए!

दीपेश मीणा अध्यक्ष मंडीदीप ब्लॉक कांग्रेस

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811