Let’s travel together.

मतगणना दलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विधानसभा क्षेत्रवार द्वितीय रेंडमाईजेशन

0 77

​उज्जैन । भारत निर्वाचन आयोग ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले की 07 विधानसभा की मतगणना रविवार 03 दिसम्बर को सम्पन्न होगी। आयोग ने मतगणना के लिए नियुक्त प्रेक्षकों एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम तथा संबंधित विभानसभा के आरओ की उपस्थिति में मतगणना दलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विधानसभा क्षेत्रवार द्वितीय याद्दच्छिकरण (रेंडमाईजेशन) किया गया।

सभी विधानसभाओं में ईव्हीएम से मतगणना के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में 14 टेबलों पर 14 मतगणना दल जिसमें एक माईक्रो आब्जर्वर, एक गणना सुपरवाईजर एवं एक गणना सहायक रहेंगे। इसके अलावा एक टीम आरओ के लिए और तीन टीमें प्रत्येक विधासभा के लिए रिजर्व रहेगी।

​द्वितीय याद्दच्छिकरण (रेंडमाईजेशन) के दौरान पोस्टल बैलेट एवं ई टी पी बी एस मतों की गणना के लिए 20 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक गणना सुपरवाईजर एवं दो गणना सहायक होंगे। इसी तरह 07 रिजर्व टीम बनाई गई है। इन सबका भी रेंडमाईजेशन किया गया। उक्त रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया सी ई एम एस साफ्टवेयर के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान अधिकारी धमेन्द्र जैन के द्वारा सम्पादित की गई। इस दौरान संयुक्त संचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. पी.एस.मालवीय ने सहयोग किया।
​द्वितीय याद्दच्छिकरण (रेंडमाईजेशन) के पश्चात अंतिम रेंडमाईजेशन रविवार 03 दिसम्बर को प्रात: 05 बजे कलेक्टर कार्यालय के एन आई सी के वीसी कक्ष में उक्त अधिकारियों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान मतगणना दलों को टेबलें आवंटित की जाएगी।

​द्वितीय याद्दच्छिकरण (रेंडमाईजेशन) के दौरान प्रेक्षक डॉ. आर. राजेश कुमार, पुनीत गोयल, श्री जे. मंजूनाथ, श्रीमती कुमुद सहाय, जयप्रकाश सिंह, मंजूनाथ ए एल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषेत्तम, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्चाचन अधिकारी एम.एस. कवचे तथा समस्त विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग आफिसर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811