Let’s travel together.

रक्षाबंधन पर जेल में मनाया गया भाई-बहन का पर्व, छात्राओं ने बांधी राखी, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

0 199

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

रक्षाबंधन के पावन मौके पर बेगमगंज उप जेल में इस बार कुछ अलग नजारा देखने को मिला। एचपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं शनिवार को जेल पहुंचीं और बंदियों को राखी बांधी। छात्राओं ने न केवल राखी बांधी, बल्कि उन्हें नशामुक्त जीवन और अपराध से दूरी की शपथ भी दिलाई।

स्कूल के प्रेसिडेंट अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में 22 छात्राएं जेल पहुंचीं। कई कैदी ऐसे थे, जिनकी बहनें या तो आई नहीं थीं या कोई बहन ही नहीं थी। आमतौर पर इनकी कलाइयां सूनी रह जाती थीं, लेकिन इस बार छात्राएं बहन बनकर आईं और हर कैदी की कलाई पर राखी बांधी।

बिना सलाखों के कराई गई खुली मुलाकात
प्रशासन ने रक्षाबंधन को देखते हुए विशेष तैयारी की थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिजनों की मुलाकात जेल गेट के बाहर कराई गई, लेकिन बहनों को विशेष अनुमति देकर जेल के अंदर भेजा गया ताकि वे अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकें।

जिनमें से 75बंदीओ हैं।

छात्राओं ने दिलाई सौगंध
राखी बांधने के बाद छात्राओं ने बंदियों से अपील की कि वे नशा छोड़ें और जेल से छूटने के बाद परिवार के साथ सामान्य जीवन बिताएं। बंदियों ने भी बहनों की बात मानते हुए पान, बीड़ी, गुटका, तंबाकू और शराब से दूर रहने की सौगंध ली।

जेल प्रशासन ने छात्राओं की इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811