Let’s travel together.

वन विभाग ने कई गांवों में ग्रामीणों को तेंदुआ के विचरण करने की दी सूचना

0 67

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज सहित आसपास के गांव मुस्काबाद, निनोद, बरजोरपुर ,नरखेड़ा, सरार ,कयामपुर, संग्रामपुर , गीदगढ़, कुलहड़िया, झुंडखोया सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव में वन विभाग द्वारा अनाउंसमेंट करा कर ग्रामीणों को सूचित किया गया है कि तेंदुआ का विचरण इन गांवों के पहाड़ों पर लगातार देखा जा रहा है।गांव वाले जंगल में जाने से पहले एक समूह बनाए इसके बाद जंगल में जाएं, समूह में लगातार बातचीत करते रहे, अपने पालतू जानवरों को अपने घर में बांधकर रखें, रात के समय जंगल में ना जाएं, कोई भी गांव वाला किसी भी प्रकार से तेंदुआ को नुकसान पहुंचाने की कोशिश ना करें,अगर किसी को तेंदुआ दिखाई देता है तो वन विभाग को समय पर सूचित करें।

वन विभाग द्वारा नरखेड़ा पंचायत तालाब के पास तेंदुआ विचरण करने का एक बोर्ड भी लगा दिया है ताकि ग्रामीण तेंदुआ से सतर्क रहे। बता दें कि तेंदुआ का लगातार एक दर्जन से ज्यादा गांव में मूवमेंट देखा जा रहा है ग्रामीणों ने दो से तीन तेंदुआ देखने की पुष्टि की है। दो दिन पहले ही तेंदुआ ने अंबाडी पंचायत के गांव सत्ती में वैल को घायल कर दिया था तो उसके दूसरे ही दिन दो से तीन तेंदुआ नर खेड़ा के जंगल में दिखाई दिए थे।
नरखेड़ा पंचायत के चौकीदार चिरौंजी लाल लोधी ने बताया कि शनिवार रविवार देर रात 2 बजे दो तेंदुआ मुझे दिखाई दिए हैं एक तेंदुआ पहाड़ पर बैठा हुआ था तो दूसरा तेंदुआ पंचायत के पास बने तालाब पर पानी पी रहा था मैंने काफी देर तक बैटरी से उनके सामने रोशनी की ताकि वह जंगल में भाग जाए। लेकिन तेंदुआ 2 घंटे तक वहीं पर ही बैठा रहा। तेंदूए के दिखाई देने से आसपास के गांव में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है डर के मारे ग्रामीण अपने पालतू जानवरों को जंगल में भेजने से डर रहे हैं। क्षेत्र में अभी तक तेंदुआ 25 से ज्यादा पालतू जानवरों का शिकार कर चुका है।

इनका कहना हे 

हमने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है की कोई रात के समय जंगल में न जाए। पालतू जानवरों को अपने घर में बांधकर रखें क्योंकि जंगल में तेंदुआ का मूवमेंट लगातार बना हुआ है।
सतीश श्रीवास्तव डिप्टी रेंजर दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811