Let’s travel together.

हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष निर्विरोध बने डॉ. तोमर, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला जुलूस

0 659

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

श्री सियावास हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपकर निर्वाचित घोषित किया।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 29 जुलाई को 11:30 बजे से 2 बजे तक आवेदन फार्म लिए गए, वहीं 2 से 3 बजे तक जमा हुए। केवल डॉ. तोमर ने नामांकन किया, जिससे उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

समिति में इस वर्ष कुल 704 सदस्य (स्थाई 161, अस्थाई 543) पंजीकृत हैं। निर्वाचित समिति में राजेंद्र सिंह तोमर, राजेश यादव, विजय पहलवान, रवि रावत, अजय जाट, संदीप विश्वकर्मा, बबलू यादव, बसंत शर्मा, जुगलकिशोर देवलिया, अवधेश पटेल, संजय राय, संजय सोलंकी, संतोष राय समेत अन्य पूर्व अध्यक्ष शामिल रहे।

डॉ. तोमर के निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और दशहरा मैदान से रामनगर मंदिर होते हुए उनके निवास तक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य जुलूस निकाला।

पूर्व अध्यक्ष संतोष राय के कार्यकाल की सराहना की गई और डॉ. तोमर को नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

डॉ. तोमर ने कहा कि सभी त्योहार भव्यता से मनाए जाएंगे और कार्यक्रम ऐतिहासिक होंगे। सभी सदस्यों के सहयोग से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811