Let’s travel together.

सिक्स लाइन पर टोल टैक्स भरपूर लेकिन निर्माण घटिया,ग्रामीण की जागरूकता से बड़ा हादसा टला

0 203

सुरेंद्र जैन धरसीवां

रायपुर बिलासपुर हाईवे की सांकरा से सिमगा सिक्स पर टोल प्लाजा में टैक्स तो भरपूर लिया जा रहा है लेकिन इस सिक्स लाइन का निर्माण कितना घटिया हुआ है यह बताने किसी प्रमाण की जरूरत नहीं बल्कि चित्र देखकर ही सत्य समझा जा सकता है सिक्स लाइन के कांक्रीट के नीचे की पीली मिट्टी बारिश के पानी में बह चुकी थी यदि ग्रामीण जागरूकता नहीं दिखाता तो बड़ा हादसा कभी भी हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक रायपुर बिलासपुर हाइवे पर सांकरा से सिमगा तक सिक्स लाइन का निर्माण हुआ निर्माण में जमीन से दो तीन फीट ऊंचाई तक सिर्फ पीली मिट्टी डाली गई उसके ऊपर रोलर चलाकर सीधे सीमेंट कांक्रीटीकरण किया गया था बारिश में धीरे धीरे पीली मिट्टी पानी के साथ बहने लगी है क्योंकि दोनों तरफ ऐसी व्यवस्था नहीं की गई की बारिश के पानी में मिट्टी न बहे न धंसे यदि पत्थरों से पिचिंग करते या दोनों साइडों जमीन से सिक्स लाइन के कांक्रीटीकरण तक कांक्रीटीकरण करते या सपोर्ट के लिए दीवार उठाते तो ये पीली मिट्टी न बहती न धंसती और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका भी न होती।

बारिश में धंस गई सिक्स लाइन के नीचे की मिट्टी
सांकरा में सिक्स लाइन की रायपुर से बिलासपुर जाने वाली थ्री लाइन के नीचे की मिट्टी बारिश में धंस गई ओर कुछ पानी में बह गई जिससे सीमेंट कांक्रीट की थ्री लाइन के नीचे गड्ढा बन गया जिससे कभी भी वाहनों के निकलते समय सड़क धंसने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीण ने दिखाई जागरूकता
बारिश के पानी में पीली मिट्टी बहने ओर धंसने से सिक्स लाइन के नीचे गहरा गड्ढा कोई एक दिन में नहीं हुआ इस काफी दिन हो चुके थे गड्ढा बढ़ता जा रहा था और कभी भी भारी वाहनों के निकलने के दौरान सड़क का कांक्रीटीकरण धंसने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन एनएचएआई का इस ओर ध्यान नहीं गया बल्कि एक परमानंद वर्मा नामक ग्रामीण की नजर पड़ी ओर उसने एनएचएआई के अधिकारियों को फोटो भेजे और एनएचएआई के अधिकारियों ने त्वरित एक्शन लिया जिसका असर ये हुआ कि गुरुवार को ही निर्माण एजेंसी मौके पर पहुंची और गड्ढा भरकर वहां सड़क का पानी नीचे आने वाली जगह पर रेत व सीमेंट का मसाला लगाया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल     |     हाईवे किनारे शराब दुकान पर उठे सवाल,शराब20 से लेकर 30% तक ओव्हर रेट वसूली      |     नगर की विभिन्न जनसमसयाओं के निराकरण हेतु युवाओं ने दिया नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन     |     मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने किया दानदाता शिवनारायण मोतीलाल सेठ राजगढ़ का सम्मान     |     ग्राम भूसीबेटा में आबकारी अमले की दबिश,हाथ भट्ठी शराब,महुआ,लाहन जप्त     |     कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त, भाजपा तीनों सीटों पर निर्विरोध: लोकतंत्र के लिए संकेत क्या हैं?-दीपक कांकर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811