Let’s travel together.

मुख्य श्मशान घाट में किया वृहद स्तर पर पौधरोपण

0 101

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

नगर के मुख्य श्मशान घाट को छायादार बनाने के उद्देश्य से वन परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार द्वारा आज वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के छायादार पौधों का रोपण किया गया ।
नगर के सबसे बड़े भोपाल रोड स्थित मुख्य शमशान घाट पर वन परिक्षेत्राधिकारी अधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर वनकर्मियों एवं समाजसेवियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों में पीपल , महुआ , पारस पीपल के पौधों का रोपण किया गया । पौधारोपण के पश्चात उन्होंने समाजसेवियों से आव्हान किया कि अपने-अपने बुजुर्गों के नाम से श्मशान घाट में आकर पौधों का रोपण करके उन्हें वृक्ष बनने तक उनका पोषण करके विकसित करें ताकि श्मशान घाट में अंतिम क्रियाकर्म के लिए आने वाले लोगों को शीतल छाया मिल सके और आपके पूर्वजों की आत्मा को भी शांति मिल सके ।इसी तारतंभ में सभी जगह के शमशान घाटों को चिन्हित करके विभिन्न प्रजाति के छायादार पौधों का रोपण किए जाने का अभियान शुरू किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811