भोपाल।फ्लाइंग फैरीज़ नाट्य संस्था भोपाल द्वारा 40 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का गत 15 जुलाई से फ्लाइंग फैरीज़ स्टूडियोज़ प्रोफेसर कॉलोनी में शुभारंभ हुआ उक्त कार्यशाला में डॉ. आज़म खान के मार्गदर्शन में नाट्यशास्त्र की विभिन्न बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डॉक्टर आज़म खान ने बताया कि
इस नाट्य कार्यशाला में उभरते हुए नए रंगकर्मियों को रंगमंच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से उच्चारण, थिएटर गेम्स, इम्प्रोवाइजेशन, मूवमेंट एक्सरसाइज, लाइट और पात्र के अनुसार कब कौनसा मेकअप किया जाता है की जानकारी प्रदान की जाएगी ।

कार्यशाला के समापन पर इन सभी कलाकारों द्वारा तीन नाटक “छोड़ो कल की बातें”, “शार्टकट” और “स्वच्छ भारत” तैयार किया जा रहा है जिसकी नाट्य प्रस्तुति की शहीद भवन में की जाएगी । कार्यशाला निःशुल्क है तथा कार्यशाला का समय शाम 6 से 8 रहेगा