रायसेन । पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत रविवार को सागर तिराहे पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, नर्सिंग छात्राएं और ताइक्वांडो खिलाड़ी सहित कई नागरिकों ने हिस्सा लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक चलेगा।

अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज और बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रायसेन जिला विकास समिति के सदस्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल और यातायात प्रभारी लता मालवीय मौजूद थे। पार्षद प्रभात यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।