Let’s travel together.

वैराग्यानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र

0 69

– परमानंद गिरी महाराज व ज्योतिर्मयानंद गिरी की गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग

धार्मिक संस्थाओं, संत समाज व मासूम बच्चों से जुड़े गंभीर आरोपों पर सीबीआई या एसआईटी जांच की अपील

भोपाल। पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर संत परमानंद गिरी महाराज और उनके शिष्य ज्योतिर्मयानंद गिरी द्वारा संत परंपरा, धार्मिक संस्थाओं और जनकल्याण योजनाओं के दुरुपयोग से संबंधित मामलों की सीबीआई या स्वतंत्र एसआईटी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने अपने पत्र में लिखा है कि उक्त व्यक्तियों द्वारा संन्यास धर्म की मर्यादा के विपरीत पारिवारिक वंश परंपरा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा संत समाज की आड़ में संगठित अपराधों को संरक्षण देना, कई साधुओं की रहस्यमयी मृत्यु में संदिग्ध भूमिका, बालिकाओं और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों की संदिग्ध मौतों में संलिप्तता, तांत्रिक क्रियाओं से विरोधी संतों को हटाने के प्रयास, सरकारी संस्थानों से आर्थिक लाभ लेकर वित्तीय अनियमितताएँ, गुंडागर्दी से धार्मिक ट्रस्टों और आश्रमों की संपत्तियों पर कथित कब्जा, जैसे गंभीर और शर्मनाक आरोप सामने आए हैं।
स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने अपने पत्र में लिखा है कि उज्जैन चारधाम मंदिर अखंड आश्रम को ज्योतिर्मयानंद ने गुंडागर्दी के बल पर हड़प लिया है। इसी प्रकार उप्र के जिला उरई में नित्यराम के आश्रम पर कब्जा, हरिद्वार में रातो रात बालानंद गिरी महाराज की हत्या, दिल्ली दिसाथ गार्डन में महामंडलेश्वर अनूभूतानंद महाराज की हत्या, चित्रकूट में जगत त्यागी प्रकाश की रहस्यमी तरीके से हत्या में ज्योतिर्मयानंद गिरी की संलिप्तता का पता चला है।
पत्र में स्वामी वैराग्यानंद गिरी ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो संत समाज की गरिमा और आम जन की धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुँचेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अखाड़ा परिषद और अन्य धर्माचार्य संगठनों से भी अपील की कि वे ऐसे कथित साधुओं को धार्मिक पदों से तत्काल हटाएं ताकि संन्यास परंपरा की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811