सतीश मैथिल सांचेत रायसेन
रायसेन जिला मुख्यालय के समीप सांचेत ग्राम पंचायत अंडोल के ग्राम डंडेरा सड़क कीचड़ में तब्दील मैं हुई है जिसे ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है ग्रामीण तेजराम चिडार ने बताया है आए दिन गाड़ी कीचड़ की वजह से गिर जाती है जिसे परेशानी होती है और स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती हैं एवं पंचायत में भी बहुत बार आवेदन दे दिया जनपद मे भी आवेदन दिया है जिसे ग्रामीणों की कोई सुन बाई नहीं हो रही है सभी ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है

बारिश से डंडेरा की सड़क कीचड़ में तब्दील, गिरकर घायल हो रहे डंडेरा के लोग डंडेरा में हुई हल्की बारिश से सड़कों पर बने गड्ढ़ों में पानी से भर गया है. साथ ही कई जगहों पर पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है.. इससे राहगीरों, खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है सभी मुख्य मार्गों की स्थिति अत्यंत खराब हो गयी है. दो पहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले राहगीर गिर कर घायल हो जाते हैं