सावन के पहले सोमवार को सनातन एग्री फूड राइस मिल में वृक्षारोपण कर किया गया हरियाली महोत्सव का शुभारंभ
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप raisen
सावन मास के पहले सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सलकनी मे स्थित सनातन एग्री फूड राइस मिल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिल परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में विविध प्रजातियों के पौधे रोपित कर हरियाली महोत्सव की शुरुआत की गई।

जानकारी देते हुए धीरजमणि ने बताया कि पिछले वर्ष भी मिल प्रबंधन द्वारा गायत्री परिवार की टीम के सहयोग से कुल 101 वृक्षों का रोपण किया गया था, जो आज पूर्ण रूप से सुरक्षित व विकसित अवस्था में हैं। ये वृक्ष आने वाले समय में प्रदूषण मुक्त वायु प्रदान करेंगे एवं अपनी छाया से शीतलता का अनुभव कराएंगे।

मिल प्रबंधन एवं आयोजन समिति ने सभी आत्मीय जनों से अपील की है कि इस सावन मास में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और स्वच्छ वायु, स्वच्छ जीवन की संकल्पना को साकार करें।
“एक वृक्ष सौ पुत्र समान, एक वृक्ष धरती मां के नाम!”