Let’s travel together.

नदी में बहा शव मिला,मृतक की शिनाख्त हुई

0 144

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

तीन दिन पूर्व बीना नदी में एक युवक का शव तेज वहाब में बहता हुआ देखा गया था और खजूरिया पुल पर मौजूद कुछ युवकों द्वारा उसका वीडियो कर वायरल कर दिया था। जानकारी लगते ही पुलिस सक्रीय हो गई थी और एसडीआरएफ टीम के द्वारा लगातार दो दिन से खोजबीन कराई जा रही थी। लेकिन नदी में बाढ़ होने से पानी का वहाब बहुत तेज था और खजूरिया घाट के पुल की लेबिल से पानी होने के कारण खोजी टीम को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी । कल शाम से पानी बंद होने के कारण जलस्तर बहुत कम हो गया तो आज पुलिस को सफलता मिल गई।

आज सुबह तीन दिन बाद एसडीआरएफ टीम द्वारा खजूरिया घाट के पुल के नीचे तलाशी अभियान के दौरान पुल के मोहरों के नीचे झाड़ियों में फसा हुआ उसका शव मिल गया ।
पुलिस द्वारा तत्काल शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त के लिए ग्राम पेकलोन से मोहन लोधी को बुलाया तो उसके साथ परिजन भी पहुंचे और सभी ने शव की पहचान हरदयाल लोधी 24 वर्ष के रूप में की।
मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि मृतक के भाई मोहन लोधी द्वारा 10 जुलाई को गुम इंसान कायम कराते हुए अपने बयान में बताया था कि वह अपने भाई हरदयाल लोधी के साथ बाइक से उसकी ससुराल खेरी गांव गए थे क्योंकि वहां घर का काम होना था तो हरदयाल अपने भाई मोहन को उसकी ससुराल में छोड़कर वहां से बाइक से ही वापिस अपने घर पेकलोन आने के लिए निकल आया था । लेकिन वह घर नहीं पहुंचा तो हरदयाल की पत्नी ने मोहन को मोबाइल पर सूचना दी कि वह घर नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद परिजनों द्वारा अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन उसका सुराग नहीं लगा ।
तब दूसरे दिन 10 जुलाई को मोहन लोधी द्वारा गुम इंसान कायम कराया था।
मृतक का शव तो मिल गया है लेकिन उसकी बाइक ओर किन परिस्थितियों में वह नदी के किस घाट से बहा इसका पता अभी तक नहीं चला है। पुलिस सघनता से जांच में जुटी हुई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811