शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
आज श्रावण सोमवार को क्षेत्र के सबसे ज्यादा सुप्रसिद्ध धर्म स्थल श्रीनीलकंठेश्वर धाम हरदौट में सैकड़ो शिवभक्तों ने पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना के बाद जलाभिषेक किया।
वहीं नगर के गांधी बाजार में स्थित सुप्रसिद्ध बड़ा शिवालय मंदिर , झिरिया मंदिर , खिरिया नारायण दास टेकरी मंदिर, त्रिवेणी आश्रम , कोहनियां -मोहनिया शिव मंदिर सहित तहसील के राजस्व रिकॉर्ड में पंजीकृत 95 शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ नाथ की भक्ति में लीन हजारों भक्तों की भीड़ रही। जिन्होंने भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया।
, हरहर महादेव की गूंज के साथ जयकारों एवं शिवलिंगों की पूजा -अर्चना एवं जलाभिषेक के साथ जगह – जगह भक्तों द्वारा हजारों शिवलिंगों की रुद्रियों का निर्माण किया जा रहा है।
भक्त भगवान शिव की कृपा पाने के लिए व्रत और पूजा कर रहे हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए ऐसा माना जाता है कि श्रावण में सोमवार का व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, और श्रावण में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व है। भक्तों द्वारा व्रत रखा गया और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि चढ़ाकर विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव की पूजा -अर्चना की गई।
श्रावण सोमवार का व्रत सूर्योदय से सूर्यास्त तक रखा गया ओर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की गई।